कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर ‘तेजस’ पर आया अपडेट..
जुलाई या अगस्त में सिनेमाघरों दस्तक देगी फिल्म..
देश-विदेश: बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार कंगना रणौत अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी करण जौहर से उनकी कोल्ड वॉर तो कभी किसी फिल्म पर तंज, यह दोनों ही चीजें कंगना के लिए बहुत आम बात है। जहां अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, वहीं अब कंगना अपनी दूसरी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वजह ‘तेजस’ की रिलीज डेट है। जी हां, कंगना रणौत की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि, अभी भी फिल्म की रिलीज की तारीख तय नहीं है पर संभावना जताई जा रही है कि ‘तेजस’ इस साल जुलाई या सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘तेजस’ को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो गई थी। तब से फिल्म की पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा था। पिछले काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब खबर है कि मेकर्स ने ‘तेजस’ की रिलीज के लिए तारीख तलाशनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ‘रॉनी स्क्रूवाला को भरोसा है कि तेजस दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। इसकी कहानी भारतीय वायु सेना पर आधारित है। फिल्म को इस साल जुलाई से सितंबर तक रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ‘तेजस के जुलाई या अगस्त में रिलीज होने की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि टीम कंगना रणौत की इस फिल्म के लिए सभी बेस्ट ऑप्शन्स पर विचार कर रही है। रिलीज की तारीख की घोषणा अगले 15 से 20 दिनों में होने की उम्मीद की जा रही है।’ आपको बता दें, पहले यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था। इसे पीछे फिल्म के वीएफएक्स का बचा हुआ काम था।
फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट की कहानी पर आधारित है। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएंगी। कंगना के साथ फिल्म में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2016 में हुई ऐतिहासिक घटना की पृष्ठभूमि पर सेट की गई है।
पिथौरागढ़- ट्रिपल मर्डर में आया नया मोड़..
आरोपी ने पत्नी को भी उतारा मौत के घाट..
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया था तिहरे हत्याकांड मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। आरोपी ने सिर्फ तीन लोगों की ही नहीं बल्कि चार लोगों की हत्या की थी। आपको बता दें गंगोलीहाट तहसील के बुरसुम गाँव के चन्तोला तोक में सन्तोष राम ने शुक्रवार सुबह अपनी ताई , ताई की बहू और बेटी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी ।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी चंदा देवी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने अपने दूसरे मकान में हत्यारोपी ने पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने मकान को बाहर से ताला लगा दिया। ताला लगाने के बाद आरोपी फरार हो गया।
जिसके बाद पुलिस शाम तक उसको पत्नी के साथ फरार होने की आशंका के साथ ढूंढ रही थी। आरोपी अपनी पत्नी चंदा देवी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया था। लेकिन देर शाम को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर ही हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला।
जिसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के पत्नी के शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में पीएसी भी तैनात कर दी है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है इधर पुलिस की कई टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।
एक ही दिन में फुल हुई केदारनाथ के लिये 10 दिन की हेली टिकटें..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है।
आपको बता दे कि वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। 12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था। एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।
केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की मांग ज्यादा है। सात अलग-अलग कंपनियों की ओर से अब तक 2000 से अधिक शटल संचालित की गयी हैं। केदारनाथ धाम में बारिश और हिमपात से हेली सेवा उड़ानें प्रभावित रही। जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया गया, उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।
इस दिन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का आगाज?
कंटेंस्टेंट की क्लास लगाएंगे भाईजान..
देश-विदेश: कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की बड़ी सफलता के बाद मेकर्स इसका नया सीजन ला रहे हैं। बीते दिन इसे लेकर जानकारी आई कि करण जौहर के बजाए दूसरे सीजन को बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान होस्ट करेंगे। इस रिपोर्ट के बाद से ही फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। इसी कड़ी में अब इसके शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने इसे वापस से सुर्खियों में ला दिया है।
बता दे कि फेमस स्टार्स के साथ अपकमिंग सीजन इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छह हफ्तों तक चलेगा। साथ ही शो के होस्ट को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर, जिन्होंने शो के पहले सीजन की मेजबानी की थी, कथित तौर पर सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी जगह ले ली है। वैसे, सलमान खान के लिए यह शो अजनबी नहीं है, वह टीवी पर इसके कई सीजन को होस्ट कर चुके हैं।
29 मई से होगी स्ट्रीमिंग?
ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘टाइगर 3’ स्टार सलमान खान के साथ शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 29 मई से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, अबतक इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इसके कंटेस्टेंट्स की बात करें तो स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘लॉक अप’ सीजन एक के विजेता मुनव्वर फारुकी के शो में भाग लेने की उम्मीद है। इसके अलावा शो में अर्चना गौतम के भाई को भी कास्ट किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और फैंस औपचारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नया सीजन, नई उम्मीदें..
पहले सीजन की थीम जुड़े रहने की थी और प्रतियोगियों को गेम खेलने के लिए एक-दूसरे के साथ पेयर किया गया था। एलिमिनेशन राउंड के दौरान जोड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता था। खैर, नए सीजन में निश्चित रूप से नया गेम प्लान और रणनीति देखने को मिलेगी। विनर की बात करें तो पहले सीजन की विनर ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल अपने घर लेकर गई थीं।
इन पदों पर निकली सीधी भर्ती, 20 मई को यहां होगा साक्षात्कार..
उत्तराखंड: प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में भर्ती निकली है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक बार फिर फैकल्टी के रिक्त पदों पर रिक्तियां निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 मई को विभिन्न पदों पर डॉक्टरों के साक्षात्कार लिये जायेंगे। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज लंबे समय से 40 प्रतिशत से ज्यादा फैकल्टी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। क्लीनिकल विभागों में सबसे ज्यादा इसका सीधा असर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि एमएस – एमडी के सीटों के साथ ही एसटीएच के मरीजों पर भी इसका असर पड़ रहा है । कॉलेज प्रबंधन पद भरने के लिए कई बार रिक्तियां निकाल चुका है, लेकिन अभी तक इनमें भर्तियां नहीं हो सकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के 10 , एसोसिएट प्रोफेसर के 38 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं । इसके लिए 20 मई शनिवार को सुबह 10.30 बजे से प्राचार्य कक्ष में डॉक्टरों के इंटरव्यू लिये जायेंगे ।
धामी सरकार ने इन कर्मियों के लिए लिया बड़ा फैसला..
उत्तराखंड: धामी सरकार लगातार एक्शन में है। पेंशनधारियों को राहत देने के बात अब उपनल कर्मियों को बड़ी सौगात दी गई है। बताया जा रहा है कि उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। जिसके शासनादेश जारी कर दिए गए है। जिससे 25 हजार से ज्यादा कर्मी लाभ उठा सकेंगे।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को हर तीन माह में दिए जाने वाला प्रोत्साहन भत्ता अब हर माह दिया जाएगा। इसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए जाते।
जो अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगा। गौरतलब है कि उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जिसको शासन ने मान लिया है। अब कर्मियों की मांग को पूरा करते हुए शासनादेश जारी कर दिए गए है। इससे पहले धामी सरकार ने पेंशनधारको को हर माह पेशन देने का फैसला लिया था। जो पहले हर चार माह में दी जाती थी।
प्लास्टिक कचरे से मुक्त होंगे उत्तराखंड के सभी गांव..
उत्तराखंड: राज्य की 7791 ग्राम पंचायतें प्लास्टिक मुक्त हो जाएंगी। धामी सरकार ने एक कार्ययोजना बनाई है, जिसे धरातल पर उतारने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायतें मिलकर हर घर से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण करने का कार्य करेंगी। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 15वें वित्त आयोग की टाइड निधि में धन की व्यवस्था की गई है।
प्रदेश में उत्तराखंड प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट 2013 प्रभावी है। गांव-गांव में प्लास्टिक पहुंच चुका है, लेकिन एक्ट में दी गई व्यवस्थाओं के तहत गांवों में इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा था। तैयार कार्ययोजना के तहत वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरे को घर-घर से एकत्रित कर रोड हेड तक पहुंचाया जाएगा।
इसके बाद क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) स्तर पर कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से इस कचरे को कांपैक्टर तक पहुंचाया जाएगा। अगला काम जिला पंचायतों का होगा, जो कांपैक्ट किए गए कूड़े को निस्तारण के लिए प्लास्टिक वेस्ट प्लांट तक पहुंचाएंगी। यह पूरी शृंख्ला एक क्लस्टर के तहत काम करेगी।
कूड़ा उठान के लिए 95 ब्लॉक को मिलेंगी गाड़ियां..
इस योजना के तहत प्लास्टिक कचरे को उठाकर कांपैक्टर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के 95 ब्लॉकों को 95 गाड़ियां (पिकअप वाहन) उपलब्ध कराई जाएंगी। जब तक गाड़ियों की खरीद नहीं हो जाती, तब वह किराये पर गाड़ियां लेकर इस काम को किया जाता रहेगा।
95 में से अब तक लग चुके 69 कांपैक्टर..
आपको बता दे कि इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 95 ब्लाक कांपैक्टर लगाए जाने हैं। अभी तक 69 ब्लॉक में लगाए जा चुके हैं। गाड़ियों की खरीद के लिए शासन से वित्तीय अनुमति मिल चुकी है। इसके साथ ही हरिद्वार में बंद पड़े रिसाइकिलिंग प्लांट को भी पुन: शुरू कर दिया गया है, जहां कांपैक्टर किए गए प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश..
वर्ष 2022 में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र यादव की एक जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को गांवों को प्लास्टिक से मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही इस संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को अवगत कराने के भी निर्देश दिए थे। इसके तहत 19 मई को निदेशक पंचायतीराज हाईकोर्ट में उपस्थित होकर शपथपत्र दाखिल करेंगे।
अपनी नई फिल्म में आईएफएस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी जान्हवी कपूर..
देश-विदेश: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो चुका है। जल्द ही वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा अभिनीत ‘उलझ’ में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने आज बुधवार को यह घोषणा की है कि जान्हवी थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ में अभिनय करेंगी। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट..
मेकर्स ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म और स्टार कास्ट की जानकारी दी है। फिल्म में राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू होगी। फिल्म में जान्हवी एक इंडियन फॉरेन सर्विस की ऑफिसर बनेंगी।
फिल्म पर क्या बोलीं जान्हवी..
फिल्म के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि जब मुझे ‘उलझ’ की स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया गया तो इसने मुझे तुरंत आकर्षित कर लिया। एक एक्ट्रेस के रूप में मैं लगातार ऐसी स्क्रिप्ट्स की तलाश में रहती हूं, जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर करे और कुछ अलग करने का मौका मिले।
कैसा होगा अभिनेत्री का किरदार..
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है कि मेरे किरदार और कहानी में बहुत सारी परतें, भावनाएं और पैरामीटर हैं, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। सुधांशु द्वारा परिकल्पित इस नई भूमिका में दर्शक मुझे देखकर रोमांचित हैं, जिनके पास इस शैली को समझने के लिए एक नया दृष्टिकोण है। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली सह-अभिनेताओं और जंगली पिक्चर्स जैसे डेवलपमेंट स्टूडियो के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्सुक हूं।
अब इस नदी में भी उठा सकते है राफ्टिंग का लुत्फ..
उत्तराखंड: अगर आप एडवेंचर और रिवर राफ्टिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।अब ऋषिकेश के साथ ही आप भागीरथी नदी में भी रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग का लुत्फ उठा सकते है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पर्यटक विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है आपको बता दे कि रिवर राफ्टिंग कम्पनी भागीरथी नदी में हर्षिल से रिवर राफ्टिंग क्याकिंग गतिविधियों को आरंभ करने के लिए लाइसेंस दे दिया है।
लाइसेंसधारी कम्पनी ने सफलता पूर्वक पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को रिवर राफ्टिंग करायी है। उनका कहना हैं कि जल्द ही स्थानीय युवकों को रिवर राफ्टिंग को व्यवसाय के रूप आरंभ करने के लिए प्रेरित कर उन्हें लाइसेंस देकर भागीरथी नदी में साहसिक पर्यटन से रोजगार शुरू किया जाएगा।
इससे अब पर्यटक गंगोत्री हर्षिल घाटी में राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल गंगोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भागीरथी नदी के किनारे मौजूद विश्व विख्यात खूबसूरत पर्यटक स्थल हर्षिल में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। जोकि यात्रा के दौरान एक अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वहीं राज्य की अन्य नदियों को भी तकनीकी समिति की जांच के बाद रिवर राफ्टिंग के खुलने की राह आसान हो गई है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी के साथ अब अन्य नदियों को रिवर राफ्टिंग खोल कर राज्य भर में पर्यटन के माध्यम से रोजगार के द्वार खोले जाऐंगें।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में दुनिया भर से लोग रिवर राफ्टिंग करने आते हैं। इसी के चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने पिछले माह यानी अप्रैल में भागीरथी नदी में हर्षिल से आगे 15 किमी की दूरी तक के नदी क्षेत्र को रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग एक्टिविटी के लिए मुफीद पाया था। जिसके बाद अब यहां राफ्टिंग का शुभारंभ किया गया है।
द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस धमाल का असर..
नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज आगे खिसकी..
देश-विदेश: तमाम विवादों के बीच फिल्म द केरल स्टोरी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आठ करोड़ से ओपनिंग ली। वहीं, फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि पहले वीकएंड में यह फिल्म आसानी से 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर चल रही द केरल स्टोरी की आंधी को देखते हुए नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म ‘जोगी रा सारा रारा’ की रिजीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। मेकर्स ने 12 मई को फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है।
