उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस विभाग में हुआ दर्दनाक हादसा..

उत्तराखंड पुलिस विभाग में हुआ दर्दनाक हादसा..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं कि बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ंत के बाद पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस आरक्षी की मौत हो गई। जबकि चार पुलिसकर्मी और 3 कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एसआई रमेश सिंह कांबोज, आरक्षी अरुण कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार व नवीन मंगलवार को तीन कैदियों को हरियाणा के जींद के कोर्ट में पेश करके नैनीताल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार शाम को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बागपत में एक ट्रक ने पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। इससे पुलिस का वाहन डिवाइडर से टकरा गया।सूचना मिलने पर खेकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर आरक्षी अरुण कुमार मौर्य को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य पुलिसकर्मियों और कैदियों का उपचार किया जा रहा है। कैदियों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस टीम वापस नैनीताल आ रही थी कि तभी हादसा हो गया। उधर हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद उत्तराखंड के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *