उत्तराखंड

राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, उत्तराखंड में इस दिन होगा मतदान..

राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, उत्तराखंड में इस दिन होगा मतदान..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आठ फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम का कहना हैं कि 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *