सिलक्यारा टनल से आई खुशखबरी, टनल में गईं रेस्क्यू टीमें और एंबुलेंस..
उत्तराखंड: उत्तरकाशी के सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 मजदूरों के जल्द बाहर निकलने वाले है। रेस्क्यू ऑपरेशन के 17वें दिन बड़ा ब्रेकथ्रू मिला है। जहां टनल के अंदर चल रही मैनुअल ड्रिलिंग से पाइप को अंदर धकेला गया जो मलबे के आरपार हो गया है। वहीं अब टनल के अंदर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में मजदूरों को एक-एक कर बाहर निकाल लिया जाएगा। NDRF और SDRF की टीमों को रस्सी, सीढ़ियां लेकर पाइप के अंदर भेजा गया है। वहीं, मजदूरों को बाहर लाने से पहले पाइप के पहले छोर पर एनडीआरएफ ने दो बार मॉकड्रिल की और पाइप से अंदर और बाहर जाकर देखा गया कि सुरक्षा के लिहाज से सब ठीक है या नहीं। जरूरत पड़ी तो टनल में डॉक्टर भी भेजे जा सकते हैं। टनल के बाहर एंबुलेंस तैनात हैं। चिन्यालीसौड़ अस्पताल अलर्ट मोड पर है।
उत्तरकाशी टनल के अंदर बिस्तर, कुर्सियाँ तैयार रखी गई हैं। बचाव अभियान के चलते सुरंग के अंदर अस्थायी चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है. फंसे हुए मजदूरों को निकालने के बाद यहीं पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बेड की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है।केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त), पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ और बीआरओ डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (सेवानिवृत्त) सिल्क्यारा सुरंग से बाहर आए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और जल्द ही सभी मजदूरों को बचा लिया जाएगा।
बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड..
उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लकेर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है। ऊंंचाई वाले इलाकों केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़क गया। आज सुबह तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
जहां एक ओर केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में भी बादल छाए हुए हैं। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
ITBP में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, 28 नंवबर तक कर सकते हैं आवेदन..
उत्तराखंड: भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/ GD) के 248 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 नवबंर है। ऐसे में अभी आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट सकता है। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/ GD) के 248 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली गयी है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित स्पोर्ट्स में प्रतिनिधित्व किया हो। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन..
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttp://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें।
आवेदन से जुड़ी जरूरी के सभी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रुफ सावधानीपूर्वक अपलोड कर दें।
फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
उसके बाद सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान कर कमाया पुण्य..
उत्तराखंड: सनातन धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का काफी महत्तव होता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 26 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर को शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा।
इस पावन दिन कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे। शास्त्रों में गंगा स्नान करने का काफी महत्तव है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे साल गंगा स्नान का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एव तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करें। गंगा स्नान संभव न हो तो घर में गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद मंदिर में दीपक जलाए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु को भोग लगाएं और भोग में तुलसी दल जरूर डालें। इस दिन भगवान शिव की आराधना करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आसमान के नीचे सांयकाल घरों,मंदिरों,पीपल के वृक्षों तथा तुलसी के पौधों के पास दीप प्रज्वलित करने चाहिए,गंगा आदि पवित्र नदियों में दीप दान करना चाहिए। रात के समय चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा को अर्घ्य दें और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। इस दिन गाय को भोजन भी अवश्य कराएं। ऐसा करने से घर और परिवार पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
उत्तराखंड में इस विभाग में 400 से ज्यादा पदों पर की जाएगी भर्ती..
उत्तराखंड: प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। ये फेरबदल पशुपालन विभाग में किया गया है। जिसकी सूची जारी की गई है। इतना ही नहीं विभाग में भर्ती को लेकर भी अपडेट आ रहा है । बताया जा रहा है कि विभाग में जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन अधिकारियो की तैनाती में फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि वर्षो से एक स्थान पर तैनात कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। साथ ही कामकाज के आधार पर भी अधिकारियों को तैनाती दी गई है। जिसकी सूची भी जारी की गई है। वहीं पशु चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से पशु चिकित्सकों को दिक्कतों को देखते हुए इन पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है ।
बताया जा रहा है कि विभाग में 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात करने की कवायद जारी है। जिसक लिए टेंडर निकाले जा गए है। आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के बाद जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होगी। वहीं इसके अलावा विभाग ने 94 डॉक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा है। दिसंबर माह तक 71 पशु चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। इनकी तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों में होगी।
शासन का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बड़ी जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: आयुष और आयुष शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने विवि मे निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी है। जिस आदेश भी जारी किए गए है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह की तरफ से निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। राज्यपाल ने ये आदेश आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति पद को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुनील जोशी कुलपति की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि अब आयुर्वेद निदेशालय में निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि डा अरुण कुमार त्रिपाठी के खिलाफ 24 जुलाई 2014 से 11 जुलाई 2019 तक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं के कार्यवाहक निदेशक के पद रहने के दौरान तमाम अनियमितताएं बरतने का आरोप लगे थे।
पहाड़ से लेकर मैदान तक ईगास की धूम..
उत्तराखंड: प्रदेश में कल ईगास बग्वाल धूमधाम से मनायी गयी । पहाड़ से लेकर मैैदान तक इगास की धूम रही। लोगों ने जमकर भैलो खेला। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट में धूमधाम से ईगास मनाया। सांसद अनिल बलूनी के प्रतिनिधि उनके गांव पहुंचे और उन्होंने ईगास मनाया। उन्होंने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने जल्द गांव आने का संदेश दिया है। वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी ईगास धूमधाम से मनाया। उन्होंने राठ क्षेत्र के दैड़ा गांव में गौ पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने गांवों में ग्रामीणों ने भैलो खेलकर ईगास मनाया। जहां गांवों में ईगास की रौनक देखने को मिली तो वहीं शहरों में भी लोगों काफी उत्साह दिखा। देहरादून में भी ईगास की धूम रही। राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल में भैलौ खेला। इसके साथ ही दून के अलग-अलग स्थानों में भी ईगास का पर्व मनाया गया। राठ जन विकास समिति की ओर से दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ईगास के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
रिचार्ज कराने पर अब Google Pay भी वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज..
देश-विदेश: भारत में गूगल पे इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। अब गूगल पे मोबाइल रिचार्ज करने पर अलग से पैसे लेने वाला है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि गूगल पे ने कन्वीनियंस फीस के नाम पर पैसे लेना शुरु कर दिया है। अभी तक गूगल पे से मोबाइल रिचार्ज करने पर अलग से पैसे नहीं देते होते थे लेकिन अब देने पड़ेगे। गूगल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका दावा किया है। आपको बता दें कि फोनपे और पेटीएम पहले से ही मोबाइल रिचार्ज के लिए एक्सट्रा चार्ज वसूल रहे हैं। अब गूगल भी ऐसा करने वाला है। हालांकि गूगल पे ने कहा था कि वो हमेशा मोबाइल रिचार्ज फ्री रखेगा। जानकारी के अनुसार 100 रुपये या इससे कम के रिचार्ड पर कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं देना होगा। 200-300 रुपये तक के लिए 2 रुपये और इससे अधिक के रिचार्ड के लिए 3 रूपये कन्वीनियंस फीस के रूप मे देना होगा। पोटीएम और फोन पे भी इसी तरह का शुल्क वसूलते हैं।
यूकेएसएसएससी सीजीएल 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि आज..
उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (UKSSSC CGLE 2023) के लिए आवेदन करने की आज, 23 नवंबर आखिरी तारीख है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.inपर जाकर आज तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक खुलेगी।
अगले महीने हो सकती है परीक्षा..
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 219 रिक्तियों को भरना है। यूकेएसएसएससी सीजीएलई 2023 लिखित परीक्षा संभावित रूप से दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है।
रिक्ति विवरण..
सहायक समाज कल्याण अधिकारी – 16 रिक्तियां
सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी – 5 रिक्तियां
रीडर – 7 रिक्तियां
मुंसरिम – 7 रिक्तियां
कार्यालय सहायक III – 10 रिक्तियां
सहायक समीक्षा अधिकारी – 3 रिक्तियां
फोरमैन पेरिसमपट्टी – 1 रिक्ति
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी – 137 रिक्तियां
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी – 33 रिक्तियां
आवेदन शुल्क..
अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। अनाथ उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
इस तरह करें आवेदन..
आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाएं।
UKSSSC CGLE 2023 अधिसूचना पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड भी करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
उत्तराखंड के इस लोकपर्व पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं..
उत्तराखंड: प्रदेश में दीपावली के 11 दिन बाद भी दिपावली का त्यौहार मनाया जाता है। ये दीपावली गढ़वाल में मनाई जाती है और इसे इगास बग्वाल कहा जाता है। इसके साथ ही इसे बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है। प्रदेश में आज इगास बग्वाल की धूम है।प्रदेश में आज लोक पर्व इगास बग्वाल की धूम है। सुबह से ही पहाड़ों पर स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा की जा रही है। लोगों के घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। आज रात पहाड़ों पर भैलों की जगमग रोशनी में अपने उत्तराखंड का ये त्यौहार मनाया जाएगा।
इगास बग्वाल को खेला जाता है भैला..
इगास के त्यौहार के दिन और चौथी बग्वाल के दिन भैला खेलने का खास रिवाज है। अगर आप पहाड़ों के आंचल से ताल्लुक रखते हैं तो आपने अंधेरे में पहाड़ों को जगमगा देने वाली ये रोशनी जरूर देखी होंगी। पहाड़ों पर इगास बग्वाल के दिन आतिशबाजी नहीं होती बल्कि इस दिन सभी भैला खेलते हैं।जहां एक ओर उत्तराखंड में इगास बग्वाल की धूम है तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी इस बार इगास बग्वाल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली में भी उत्तराखंड की रौनक देखने को मिलेगी। दिल्ली के बुराड़ी में भैलों खेला जाएगा। भैलों की जगमगाती रोशनी दिल्ली में भी देखने को मिलेगी।
