किरेन रिजिजू ने संभाला पृथ्वी विज्ञान मंत्री का कार्यभार..
देश-विदेश: केंद्र सरकार में मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। इस दौरान रिजिजू ने कहा कि ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया।
जब उनसे पूछा गया कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया? तो उन्होंने कहा कि मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा, लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई। फेरबदल तो चलता रहता है। विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना। उनको बोलने दीजिए, यह प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया था। बताया गया कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई थी।
इस बीच रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में कार्य करना उनके लिए ‘एक विशेषाधिकार और सम्मान’ की बात रही है। मैं भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी कानून अधिकारियों को न्याय की सुगमता सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए उसी उत्साह और जोश के साथ काम करने को तत्पर हूं, जिसे मैंने एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है।
देहरादून से दिल्ली का सफर होगा शानदार, दौड़ेगी ये सुपर फास्ट ट्रेन..
उत्तराखंड: जल्द ही दिल्ली से देहरादून जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि 29 मई से दून से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। जिसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस ट्रेन के चल जाने के बाद उत्तराखंड के धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस तक जाने में भी आसानी होगी।
आपको बता दे कि देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी को लेकर महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने 18 मई को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई से शुरू किया जाना है। जिसके लिए रेलवे के अधिकारी देहरादून रेलवे स्टेशन आए थे।
रेलवे मुख्यालय की सूचना के अनुसार 29 मई को प्रधानमंत्री देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है ।
ये हो सकता है रूट प्लान..
जानकारी के अनुसार ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। ट्रेन कहां-कहां रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कयास लग रहे हैं कि कुछ बड़े स्टेशनों पर इसका स्टॉप होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इस बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसका स्टॉप हो सकता है। इस तरह से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत बीच में 4 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हरिद्वार व उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंचने में लोगों को आसानी होगी।
जानें किराया..
बताया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून के बीच चल रही वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से चलेगी और रात के करीबन 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से ये ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर ट्रेन के किराए के बारे में बात करें तो एसी चेयरकार में इस ट्रेन का किराया 915 रुपए रहेगा। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार में ट्रेन का किराया 1425 रुपए रहेगा।
किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय..
देश-विदेश: मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है। जानकारी के अनुसार किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस मंत्रालय को संभाल रहे थे। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं।
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सुबह 11.30 बजे से यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी।
यहीं पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गौशाला संचालन के दिशा-निर्देश भी कैबिनेट को प्राप्त होंगे। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है। सीएम ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध के जवाब में मुख्य सचिव को कैबिनेट बैठक में विचार लाने के निर्देश दिए थे।
बैठक में विधानसभा भर्ती सेवा नियमावली में प्रस्तावित समायोजन पर चर्चा की जा सकती है। नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन भी कैबिनेट में चर्चा का विषय हो सकता है। साथ ही इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी व नमक के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है।
उत्तराखंड में इनके घर पर NIA ने मारा छापा, मचा हड़कंप
उत्तराखंड: बाजपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह यहां एक घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापेमारी सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर की गई है। मौके पर पूछताछ जारी है। आपको बता दे कि उधमसिंहनगर जनपद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में आज सुबह 6:00 बजे से छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।
वही बताया जा रहा है कि छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला है। गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं। एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है।
ओडिशा को कल मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस..
हावड़ा और पुरी के बीच चलेगी..
देश-विदेश: ओडिशा को गुरुवार को उसकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। गुरूवार को पुरी से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इस ट्रेन को एक वर्चुअल इवेंट में हरी झंडी दिखाएंगे।
आपको बता दे कि ट्रेन का नियमित संचालन शनिवार 20 मई से हावड़ा और पुरी दोनों से शुरू होगा। सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर वंदे भारत सभी छह दिन चलेगी। 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी के दौरान 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन पर रुकेगी। 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की बुकिंग 17 मई से पीआरएस और इंटरनेट सेवा के माध्यम से उपलब्ध होगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार पूर्वोत्तर और उत्तराखंड को भी इसी महीने पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है, जबकि गोवा और बिहार-झारखंड को अगले महीने यानी जून में इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो असम के गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईपुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को 25-26 मई को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। यह पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।
महिलाओं को इस योजना के तहत सस्ती दरों पर मिलेगा 75 % सब्सिडी पर लोन..
उत्तराखंड: सरकार ने एकल महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ऐसी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को सस्ती दरों पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जिसके लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
आपको बता दे कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा में यह निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल महिलाओं के लिए यह योजना घोषित की गई थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जाना है। इस योजना के तहत महिलाएं अपना कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री ने प्रस्ताव बना कर अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
ये हैं पात्रता की शर्तें..
1- महिला उत्तराखंड की मूल निवासी हो
2- न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष
3- मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक न हो
4- किसी भी संगठित सेवा, सरकारी, गैर सरकारी उपक्रम में कार्यरत न हो
5- राजकीय व पारिवारिक पेंशन प्राप्त न करती हो
6- विधवा, विकलांग जैसी कल्याणकारी योजनाओंं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी पात्र होंगी।
केदारनाथ दर्शन के लिए एक तीर्थयात्री को मिल रहा तीन से पांच सेकंड का समय..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जिसके चलते धाम में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए एक श्रद्धालु को 3 से 5 सेकंड का समय मिल रहा है लेकिन अब दिनोदिन बढ़ती यात्रा में यह समय कम हो सकता है। सोमवार को दिनभर केदारनाथ में भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस सीजन में 21 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है। सुबह 4 से 10 बजे तक कम भीड़ रहने पर भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं।
इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए एक भक्त को पांच सेकंड तक का समय मिल रहा है लेकिन पूर्वाह्न से यहां भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को सभामंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी का कहना हैं कि पिछले तीन दिनों केदारनाथ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन संगम तक लगी रही।
15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 25 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सोनप्रयाग से सोमवार को कुल 17345 श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट का कहना हैं कि पूरे दिनभर मौसम सामान्य रहा। इस दौरान अपराह्न बाद चार बजे तक श्रद्धालुओं को भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 1900 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि अब तक कुल 15 यात्रियों को एयर लिफ्ट किया जा चुका है जिसमें छह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।
केदारनाथ यात्रा में सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश दे रहे जवान..
उत्तराखंड: नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ) के जवान केदारनाथ यात्रा में पूरे समर्पण के साथ बाबा केदार के भक्तों की सेवाएं कर रहे हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक कुल 47 जवान बीते एक पखवाड़े से सेवाएं दे रहे हैं। केदारनाथ सहित पैदल मार्ग पर आए दिन हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग भैरव व कुबेर गदेरा हिमखंड जोन में अति संवेदनशील बना है। यहां पर तैनात इंस्पेक्टर अमीर चंद्र कोठियाल के नेतृत्व में एनडीआरएफ के सुरक्षा जवान श्रद्धालुओं को हाथ पकड़कर रास्ता पार करा रहे हैं।
बता दे कि कुछ दिन पूर्व एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर केदारनाथ दर्शन को पहुंची थी। भैरव गदेरा हिमखंड जोन में फिसलन के चलते बच्चे के साथ रास्ता पार करना आसान नहीं था। ऐसे में एनडीआरएफ के एक जवान ने नवजात को अपनी गोद में लेकर रास्ता पार करवाया। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इधर, एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश द्राल का कहना हैं कि टीम की प्राथमिकता बाबा केदार के भक्तों को सुरक्षित यात्रा कराना है। क्षेत्र में खराब मौसम व मानइस तापमान में हमारे जवान निरंतर मुस्तैद हैं।
वही डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि यात्रा में एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ के जवान बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। यात्रा में ड्यूटी देने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।वहीं, पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे केदारनाथ में तैनात पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनसे निरंतर संवाद कर रही है। साथ ही बीते 20 दिनों में वह स्वयं भी चार बार पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंच चुकी है। उन्होंने पैदल मार्ग से धाम में तैनात पुलिस जवानों को बारिश व बर्फ से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में रेनकोट भेजे हैं। उन्होंने सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप, हेलिपैड और केदारनाथ मंदिर में तैनात जवानों से स्वयं की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा की अपील की है।
एटली की अगली फिल्म में वरुण धवन की एंट्री?
देश-विदेश: अभिनेता वरुण धवन कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें एक्शन में बेहद दिलचस्पी है और इस जेनर की फिल्म उनकी टॉप विश लिस्ट में शामिल हैं। जल्द ही वरुण एक बड़ी एक्शन पैक एंटरटेनर में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि निर्देशक एटली कुमार और मुराद खेतानी की आगामी एक्शन फिल्म में वरुण नजर आएंगे।
इस महीने शुरू होगा काम..
वरुण की इस एक्शन फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इस साल जुलाई या अगस्त तक इसकी शूटिंग शुरू होगी। वहीं अगले साल यानि 2024 में इसे रिलीज करने की तैयारी है। फिलहाल वरुण एटली और मुराद के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होगी। दर्शकों के लिए एक बड़े पैमाने पर एक्शन अनुभव बनाने के लिए टीम एक साथ आ रही है।
चार से पांच महीने चलेगी शूटिंग..
आपको बता दे कि इस फिल्म की कहानी इमोशन, ड्रामा और एक्शन से भरपूर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। पूरी टीम इस वक्त टेक्निकल क्रू को साथ लाने पर भी काम कर रही है। मेकर्स इसे 2024 की बड़ी रिलीज बनाना चाहते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग चार से पांच महीने तक चलेगी।
जून में फाइनल होगी फीमेल लीड..
इस फिल्म में फीमेल लीड कौन होगी, यह जून तक तय हो जाएगा। वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह ‘सिटाडेल’ सीरीज के हिंदी संस्करण में व्यस्त हैं। इसमें वह सामंथा के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी झोली में फिल्म ‘बवाल’ भी है, जो अक्तूबर में रिलीज होगी। वहीं एटली की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के जरिए हिंदी सिनेमा में निर्देशन डेब्यू के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
