अधिकारियों पर भड़की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी..
उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी शुक्रवार सुबह विधानसभा पहुंची। इस दौरान वहां पर मुख्य विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन कुछ अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष भड़क गई। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सत्र की तैयारियों के लिए आज महत्वपूर्ण बैठक होनी है। जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी विधान सभा पहुंची। इस दौरान मुख्य विभागों के अधिकारी भी विधानसभा में मौजूद रहे। लेकिन कुछ अधिकारी समय पर वहां उपस्थित नहीं हुए। इस वजह से विधानसभा स्पीकर भड़क गई।
नदारद कर्मचारी और अधिकारियों की मांगी सूची..
विधानसभा पहुंचकर स्पीकर ऋतु खंडूरी अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर भड़क गई। उन्होंने नदारद कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची मांगी है।इसके साथ ही समय पर विधानसभा पहुंचने के सभी को निर्देश दिए हैं। आज होने वाली बैठक में तैयारियों को लेकर अहम निर्देश दिए जाएंगे। विधानसभा में 11 बजे से मानसून सत्र को लेकर होने वाली बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में गढ़वाल कमिश्नर भी मौजूद हैं। बता दें कि मानसून सत्र को लेकर इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
ऋषिकेश मार्ग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत..
उत्तराखंड: ऋषिकेश मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गौतमबुद्ध नगर के दो पर्यटकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास सिलोगी से करीब दो किमी पहले हुआ। बताया जा रहा है एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
खाई से निकाल कर शव किया बरामद..
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों का रेस्क्यू शुरू किया। घंटो की मशक्कत के बाद दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दो युवक गुरुवार को अपनी कार से कोटद्वार से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवकों की पहचान ओमबीर (31) निवासी गौतमबुद्ध नगर और अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया की घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है।